भोजन माताओं ने की सरकार से लेने की मांग

पिथौरागढ़

भोजन माता संगठन ने शासन-प्रशासन से उनकी भी सुध लेने की मांग की है। रविवार को संगठन की अध्यक्ष जानकी भंडारी ने कहा कि लंबे समय से मानदेय को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में कई भोजनमाताएं ऐसी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। विद्यालय से मिलने वाले मानदेय से ही वे अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। महंगाई के इस दौर में अल्प मानदेय में उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में शासन-प्रशासन को मानदेय में वृद्धि करनी चाहिए, ताकि भोजनमाताओं को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से भोजनमाताओं को 15हजार मानदेय देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *