मुनस्यारी व मदकोट में मिलेंगे आंचल के दुग्ध उत्पाद

पिथौरागढ़

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मुनस्यारी व मदकोट में भी अब लोगों को आंचल दूध से बने उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इससे पर्यटकों व होटल व्यवसायियों को दूध संबंधित दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा। दुग्ध संघ के प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि मुनस्यारी व मदकोट में आंचल से बने उत्पादों की ब्रिक्री करने का निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को तो लाभ होगा ही साथ ही महिलाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटक स्थानीय दूध से बने उत्पादों को लुत्फ ले सकेंगे और व्यवसायियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। वहीं दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि किसानों को दूध के सही दाम मिलें और बिजनेस को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दूध की गुणवत्ता उच्च होने के कारण आंचल दुग्ध के उत्पादों की काफी सराहना की जा रही है। महिलाओं ने संघ के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *