16 दिसंबर को नैनीताल चलो का आह्वान
अल्मोड़ा
जगदीश हत्याकांड, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता हत्याकांड और हैलंग आदि तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर 16 दिसम्बर को तमाम जन संगठनों के साथ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने नैनीताल चलो का आह्वान किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में अपराध और अराजकता लगातार बढ़ रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भर्ती घोटाले, नौकरियों की लूट और जंगली जानवरों के आतंक से जनता त्रस्त है। जिसके खिलाफ सड़कों पर उतरना आज की जरूरत बन गई है।

