हत्या के आरोप में आठ नेपालियों को जेल भेजा
नई नई टिहरी। थाना घनसाली पुलिस ने आपसी झगड़े में एक नेपाली युवक की हत्या के आरोप में आठ नेपाली मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया की सुदीप शाही ग्राम छापरे तिलागुफा जिला काली कोट नेपाल ने थाना घनसाली में लिखित सूचना दी कि उनका भाई संदेश अपने अन्य साथियों के साथ भिलंगना के पंजा देवलिंग धुत्तु भिलंग में मजदूरी का काम करता था। बीते मंगलवार की रात आठ बजे उसका भाई संदेश अपने साथी कमल के साथ पंजा गांव में प्रेम सिंह की दुकान में सब्जी लेने गया, लेकिन दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था। इसी दौरान दुकानदार के मकान में किराये पर रह रहे नेपाली मूल के लोगों से उसके भाई की कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे, कांच की बोतलों और पत्थर से मारपीठ हुई। मारपीठ के दौरान संदेश को काफी चोटें आ गईं। पंचा में प्राथमिक उपचार के बाद संदेश को हायर सेंटर ऋषिकेश एक्स रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुदीप शाही की तहरीर के आधार पर नेपाली मूल के रेशम राणा, वीरेन्द्र, मनोज विक, शंकर परिहार, कुल बहादुर घर्ती, चन्द्र प्रकाश, दिल बहादुर, खर्क सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। बताया सभी नेपाली लोग क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं।
