दशाईथल में विधिक गोष्ठी का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़
केजीबीवि दशाईथल में मानवाधिकार सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, धोखाधड़ी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ जालसाज स्वयं को बैंक अधिकारी, एलआईसी कर्मचारी बताकर लोगों की खातों की जानकारी जुटाते हैं और उनके खातों में सेंध लगा रहे हैं। कहा जागरूकता से ही धोखाधड़ी से बचाव संभव है। उन्होंने अपने बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी किसी से भी साझा नहीं करने को कहा है। प्रधानाचार्य रेनू साह ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ेगी।

