छह बाइकें सीज की

रुड़की। पुलिस ने नाबालिगों द्वारा चलाई जा रही आधा दर्जन बाइकों को सीज किया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि इकबालपुर और गोकलपुर में पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत आधा दर्जन बाइकें सीज की। वहीं दो बाइकों पर चार नाबालिग बैठे हुए थे। सीज की गई बाइक के नाबालिगों के अभिभावकों को भी बुलाकर उन्हें समझाया गया तथा आगे नाबालिग बच्चों को बाइक न चलाने देने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *