पौड़ी में विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
पौड़ी
पौड़ी में विजय दिसव पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विजय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी भी निकाली। प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में देश के वीर सैनिकों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को परास्त किया था। पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान तथा उनके परिवारजनों के त्याग को नहीं भूलना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल प्रदीप कोटनाला ने बताया कि ऑपरेशन इंडो पाक के दौरान उत्तराखंड के 255 वीर जवान शहीद हुए, जिसमें पौड़ी के 38 वीर शहीद सैनिक शामिल थे। कार्यक्रम में 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर सेनानी एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। 14 दिसंबर को आयोजित निबंध, चित्रकला व क्रास कंट्री दौड़ के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शिफात अली, दूसरे पर मीनाक्षी रावत और तीसरे पर अकिंत कुमार, जूनियर वर्ग चित्रकला में आयुष ने पहला , मोहित ने दूसरा और प्राची ने तीसरा इसी तरह से सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में देंवेंद्र सिंह ने पहला, मानसी नेगी ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया था। कार्यक्रम में गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष पंडित राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, एडीएम ईला गिरी, एएसपी अनूप काला, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ प्रेम लाल टम्टा, सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडोन ओपी फर्सवाण, पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह, सत्ये सिंह भण्डारी, एसपी धस्माना, प्रेम सिंह, अनुसूइया प्रसाद जोशी, रधुनाथ सिंह, होशियार सिंह आादि मौजूद रहे।

