लापता कंप्यूटर शिक्षक का नहीं लगा सुराग

रुड़की

ग्यारह दिन पहले लापता हुए कंप्यूटर शिक्षक का सुराग नहीं लग पाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय चौक निवासी कंप्यूटर शिक्षक मोहित पांडेय छह दिसंबर को कॉलेज के लिए निकले थे। उसके बाद शिक्षक का पता नहीं चल पाया। शिक्षक के पिता शिवजी पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र स्कूटी से कॉलेज के लिए निकला था। दुर्गा चौक तक वह स्कूटी पर जाता हुआ नजर आया। बताया कि उस दिन उनका बेटा कॉलेज भी नहीं पहुंचा। मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस को भी बेटे के लापता होने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि लापता शिक्षक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *