साजिश के तहत फंसाने का आरोप

रुड़की

रहमानिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक जीशान अली के पुत्र कद्दाफी ने उनके पिता को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया। शनिवार को पत्रकार वार्ता में प्रबंधक के बेटे कद्दाफी ने कहा कि बच्चे की मौत का उन्हें गहरा दुख है। वह दुख की इस घड़ी में बच्चे के परिवार को हर संभव मदद देने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रबंधक पिता को साजिश के तहत फंसाया गया है। दावा किया कि बच्चे की मौत से कुछ समय पहले स्कूल के स्टाफ के पास पीड़ित परिवार का फोन आया था। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी अध्यापक ने बच्चे की पिटाई की है। इसके बाद सीधा आरोप प्रबंधक के ऊपर लगाया गया है। जो एक सोची समझी साजिश दिखाई देती है। क्लासरूम में अध्यापक की ही पूरी जिम्मेदारी होती है। जबकि प्रबंधक को प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में स्कूल में केवल निगरानी के लिए बैठाया जाता है। ऐसे में पिटाई के आरोप निराधार है। अध्यापक ही बच्चे को दंड देने का काम करते हैं। भगवानपुर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से भी पत्रकार वार्ता के माध्यम से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस मामले को राजनीतिक तूल ना दिया जाए। आरोप लगाया कि पुलिस ने उस समय एकतरफा कार्रवाई की है। प्रबंधक पक्ष की ओर से किसी भी दलील को नहीं सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *