चुनावी रंजिश में चले लाठी डंडे

रुड़की

झींवेरहेड़ी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके चलते एक महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी ओर से तहरीर नही आई है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के झीवेरहेड़ी गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव के बाद से दो पक्षों में कहासुनी चली आ रही है। करीब 20 दिन पहले भी मामूली कहासुनी के बाद मामला चौकी पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार को भी एक प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इसके चलते एक महिला सहित पवन, अमित, अनुज, राजकुमार, मुल्की, पप्पू, घायल हो गए। दूसरी ओर से काला, टीटू, सुभाष, मंजेश घायल हो गए। बीच बचाव करने आए लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मारपीट करने वाले फरार हो गए थे। इसके बाद घायलों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भिजवाया। एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी ओर से तहरीर नही आई है तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *