अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक घायल
रुड़की
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 सेवा के माध्यम से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 24 वर्षीय कुलदीप निवासी नागल पलुनी थाना कलियर जनपद हरिद्वार घायल हो गया। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। अभी किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

