ईट राइट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन

 रुड़की

आरओजी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से ईट राइट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एसपी सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में डिस्टिक कोऑर्डिनेटर एसपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए अच्छे भोजन करने के लिए प्ररेति किया। कहा कि कार्यक्रमों में प्रतिभाग किए जाने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जंक फूड को खाने से बचने की सलाह दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यक्षता डॉ. आशा गोयल ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्रवाल, अनुराग गोयल, प्राचार्य संजय कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अनिता कौशिक, शिप्रा गौतम, ऋतु सैनी, मांगेराम, मधू सिंह, श्रद्धा सिंघल, आंचल पुन्डीर, शबनम मलिक, सुदिक्षा चौधरी, पल्ल्वी और राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *