छात्र संघ चुनाव में 18 नामांकन पत्रों की हुए बिक्री
रुद्रपुर
स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा छात्रसंघ चुनाव 2022-23 के प्रथम दिवस में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य कल भी जारी रहेगा। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी प्रमोद गड़कोटी के समर्थन में दूसरे दावेदार नीरज सिंह धामी ने अपना समर्थन देकर अध्यक्ष पद की दावेदारी संगठन हित में वापस ले ली है। उन्हे विद्यार्थी परिषद द्वारा उपाध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी अब प्रमोद होंगे।

