शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

रुद्रपुर

गूलरभोज, संवाददाता। कोपा कृपाली निवासी जनजाति की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसका हरीपुरा कोपा कृपाली गूलरभोज निवासी एक युवक से आठ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले उसे मालूम हुआ कि युवक कहीं और शादी करने जा रहा है। इस पर वह युवक के घर गई। आरोप है कि युवक, उसके पिता, भाई व परिवार की महिलाओं ने जनजाति समाज से होने के कारण शादी से इनकार कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इधर, मामले को लेकर ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी व जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर शादी के प्रयास किए, लेकिन लड़के के पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया। थक-हारकर पीड़िता ने गूलरभोज पुलिस चौकी में युवक व उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरी देकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
युवती द्वारा दी गई तहरीर रिसीव कर ली गई है। मामले की तफ्तीश महिला उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।  – राकेश कठैत, चौकी प्रभारी, गूलरभोज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *