कर्णप्रयाग में 16 ने किया नामांकन

चमोली।

छात्र संघ चुनावों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न पदों और कार्यकारिणी सदस्य सहित 16 ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी डा. रमेश भट्ट ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए आयुष और मनीष, उपाध्यक्ष के लिए आयुषराज एवं अरविंद, सचिव के लिए सौरभ और रितिक, सहसचिव पद पर हिमानी, कोषाध्यक्ष पद पर अमीषा, युवराज सिंह और हर्षित तोपाल, यूआर पद के लिए चंद्रप्रकाश, राहुल और अरमान कठैत के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद पर साक्षी, खुशी, हिना ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद प्रत्याशियों ने बाजार में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *