जिपं अध्यक्ष 4 जनवरी को लेंगी अफसरों की समीक्षा बैठक

रुद्रप्रयाग

जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की अध्यक्षता में 4 जनवरी को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी। इस दौरान विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सुदेश जुगरान ने बताया कि बुधवार 4 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित तिथि व समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *