28 से 30 दिसंबर तक मनाया जाएगा टिहरी जन्मोत्सव

नई टिहरी

पुरानी टिहरी रियासत के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने को लेकर आगामी 28 से 30 दिसंबर तक कोटी कॉलोनी में तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान टिहरी बांध की झील में राष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल प्रतियोगिता संपन्न होंगी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि पुरानी टिहरी के जन्मोत्सव को यादगार बनने के लिये प्रदेश सरकार के सहायोग से तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कोटी कॉलोनी संपन्न होगा। कहा कि टिहरी की अपनी गौरव गाथा रही है। टिहरी रियासत का देश में अलग ही महत्व रहा है, नई पीढ़ी को पुरानी टिहरी का इतिहास और उनकी पंरपरा की जानकारी हेतु टिहरी जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया है। विधायक ने कहा कि महोत्सव के दौरान टिहरी बांध की झील में राष्ट्रीय स्तर की साहसिक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। कहा कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से टिहरी को पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित होते देखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *