पुलिस कर्मियों ने किया जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान

चमोली

अस्पताल में भर्ती मरीज को तत्काल खून की आवश्यकता पड़ने पर चमोली पुलिस के दो सिपाहियों ने रक्तदान कर बीमार महिला को जीवन दान दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती एक बीमार महिला के परिजनों ने पुलिस कार्यालय में फोन के माध्यम से सूचना दी थी भर्ती मरीज को उपचार के लिए रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू बिष्ट एवं आरक्षी चंदन नगरकोटी ने रक्तदान करने की सहमति व्यक्त की गयी और चमोली पुलिस के दोनों जवानों ने जरूरतमंद परिवार से संपर्क कर रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *