चोरों ने वाहनों के टायर किए साफ

चमोली

नारायणबगड़ बाजार में चोरों ने बुधवार रात को नारायणबगड़ दोनों बाजारों के बीच शिव मंदिर के नीचे सड़क पर टायरों को साफ कर दिया है जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। नारायणबगड़ विकासखंड के मुख्य बाजार केवर गांव के नीचे देर रात खड़े दो वाहनों के टायरों पर चोरों ने हाथ साफ कर चोरी कर दिए हैं, केवर गांव निवासी अनिल नेगी एवं सूरज कुमार की कारें नारायणबगड़ स्टेशन से कुछ मीटर की दूरी पर खड़ी थी लेकिन देर रात को चोरों के द्वारा दोनों वाहनों के चार टायर चोरी कर लिए हैं। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही पुलिस से चोरों का पता लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *