सड़क किनारे खड़ा ट्रक चोरों ने किया साफ

रुड़की। सड़क के किनारे खड़ा ट्रक चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी ट्रक स्वामी ने पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। सोमवार रात किशनपुर गांव निवासी आसिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी उनका ट्रक घर के समीप सड़क के किनारे खड़ा किया हुआ था। जिसमें अज्ञात ने चोरी कर लिया। सुबह सड़क के किनारे ट्रक खड़ा न देख ट्रक स्वामी के होश उड़ गए। आनन-फानन में इधर-उधर काफी तलाश शुरू की। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए ट्रक की तलाश में जुटे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक मामले की पड़ताल की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरा को भी खंगाला गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि ट्रक चोरी के मामले में तहरीर मिली है। पड़ताल की जा रही है। साथ ही इसके लिए तीन टीम गठित कर लगाई गई हैं। जिसमें टीम सीसीटीवी के माध्यम से तलाश कर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *