रहीम जान संघ के बने अध्यक्ष
चमोली। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पंचोला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एक दिवसीय अधिवेशन में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विनय नौटियाल एवं राइंका गैरसैंण के प्रधानाचार्य डीएस बिष्ट क्रमश: मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गजे सिंह नेगी जिला अध्यक्ष पशुपालन विभाग एवं कोषाध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट की देखरेख में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष रहीम जान, उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, महामंत्री पुष्कर सिंह, संगठन मंत्री ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष रमेश लखेड़ा मनोनीत हुए।

