किसान ने टमाटर उगाने का अनोखा रेकॉर्ड बनाया -एक ही पौधे पर 1-2 नहीं बल्कि पूरे 5,891 टमाटर आए
लंदन
ब्रिटेन के एक किसान ने टमाटर उगाने का एक अनोखा रेकॉर्ड बनाया है। हर्टफोर्डशायर में एक शख्स ने एक ही बेल पर 5,891 टमाटर उगाए हैं। किसान डगलस स्मिथ (44) ने लाल और हरे टमाटर की गिनती की है। सभी टमाटर का वजन कुल मिला कर 20 किग्रा से ज्यादा था। इससे पहले एक ही बेल में सबसे ज्यादा टमाटर उगाने का रेकॉर्ड मिडलैंड्स के कोवेंट्री के सुरजीत सिंह कैंथ के पास था।
?सुरजीत ने एक ही बेल पर 1,344 टमाटर उगाए थे। इसी बीच हैम्पशायर के एक शौकिया माली ने दुनिया का सबसे बड़ा खीरा उगाया है। उनका ये कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज किया गया है। सैबेस्टियन सुकी ने 3 फीट लंबा खीरा उगाया है जो बाजार में मिलने वाले औसत खीरे से चार गुना ज्यादा बड़ा है। वहीं, इसका वजन 20 गुना ज्यादा है। सबसे ज्यादा टमाटर उगाने वाले डगलस स्मिथ इससे पहले 20 फीट लंबा सूरजमुखी का पौधा उगा कर रेकॉर्ड बना चुके हैं। स्मिथ एक प्ज् मैनेजर हैं जो हर्टफोर्डशायर के स्टैनस्टेड एबॉट्स में अपने बेटे स्टेलन और पत्नी पाइपर के साथ रहते हैं। वह शौकिया तरीके से किसानी करते हैं।
उन्हे उम्मीद है कि इस बार जब वह टमाटर उगाएंगे तो इसकी आधिकारिक मान्यता मिलेगी। हालांकि टमाटर उगाने का उनका ये रेकॉर्ड दो अन्य गवाहों ने भी देखा है। 2020 में स्मिथ 20 फीट लंबा सूरजमुखी पौधा उगा कर चर्चा में आए थे, जो उनके घर से भी ऊंचा था। ये यूके का सबसे बड़ा सूरजमुखी का पौधा था। स्मिथ ने आगे कहा कि उन्होंने रेकॉर्ड बनाने के लिए टमाटर उगाया था। लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ये संख्या 6000 टमाटर के करीब पहुंच जाएगी।
