राइंका नाई में शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज नाई में शैक्षिक नवाचार कार्यक्रम के तहत ‘ डिजिटल उपयोग से छात्रों की अधिगम प्रक्रिया में वृद्धि’ विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें ताकुला ब्लॉक के सभी विद्यालयों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता प्रो. रविंद्र नाथ पाठक, प्रधानाचार्य अनिल कटेरिया, गणेश सिंह नयाल ने भी विचार व्यक्त किए। यहां प्रधनाचार्य श्री राम विद्या मंदिर इंटर कालेज नरेंद्र पंत, अध्यापक मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता अंकित जोशी और रमेश सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *