ऋषभ की जगह पर भरत उपेंद्र और ईशान को मिल सकता है मौका

मुम्बई

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके अगले माह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं हैं। इसका कारण यह है कि ऋषभ कब तक फिट होंगे अभी कहा नहीं जा सकता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार उनकी मैदान पर कब तक वापसी होगी यह अभी कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में भारतीय टीम की नई चयन समिति को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन करना आसान नहीं रहेगा कयोंकि ऋषभ का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में खेलने के लिए तीन खिलाड़ियों कोना भरत उपेंद्र यादव और ईशान किशन में से किसे जगह मिलती है यह देखना होगा।
ऋषभ का अभी देहरादूने के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है उनके घुटने और टखने में कई लिगामेंट फटने के कारण उन्हें वापसी में छह महीने तक का समय लग सकता है। बीसीसीआई के अनुसार उसके टखने और घुटने का एमआरआई अभी किया जाना है। एक बार वह यात्रा के लिए फिट हो जाएगा तो उसे मुंबई में बोर्ड के पैनल में शामिल डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *