इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा
इन्दौर
मॉंग की सुस्तता से आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जंसों में नारियलों में मंदी रही। साबूदाना तेजी पर रहा। आयातित मालों की तेजी से खाद्य तेलों में सुर्खी कायम रही। तिलहनों में सोयाबीन मजबूती पर रहा। दलहनों में चना व मूंग सुर्खी पर रहा।
किराना रू- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। कैलेंडर वर्ष के अंतिम कारोबारी सप्ताह के दौरान शक्कर नारियल व काजू बाजार सुस्ती पर रहा। वहीं बादाम व साबूदाना सुर्खी पर रहे। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार शक्कर में मिले पर्याप्त स्टॉक के मद्देनजर बेचवाल है जिससे भावों में 40 रू. प्रति क्विंटल की गिरावट आयी और भाव 3540-3560 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। खोपरे गोले में सुधार वाली बात नहीं है। फिलहाल मॉंग सुस्त है। माल के भरावे से बाजार में तेजी विशेष का अभाव है। समीक्षा सप्ताह के दौरान खोपरा गोला 143-175 रू. प्रति किलो पर बना रहा। साबूदाने में यद्यपि अभी लम्बे समय तक मॉंग निकलने की आशा नहीं है जिससे बाजार 25-50 रू. प्रति क्विंटल तक सुधर गये। सूखे मेवों में बादाम गिरी में लेवाली से 30-50 रू. प्रति किलो तक की तेजी रही। बादाम गिरी में बाजार 590-650 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में आमदे सामान्य ही है। मॉंग भी ठंडी-ठंडी रहने से भावों में 50 रू. प्रति थैले तक की गिरावट आयी और नारियल 120 भरती मालों में 1525-1575 रू. प्रति थैले से 1475-1525 रू. प्रति थैले पर आ गये।
तेल तिलहन रू- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में बाजार सुर्खी पर ही नजर आये। बाजार सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा पाम ऑयल को मार्च तक शुल्क मुक्त किये जाने के बावजूद भावों में सुर्खी बनी हुई है। बीते सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1590-1600 रू. प्रति 10 किलो से 1610-1630 रू. प्रति 10 किलो पर आ गया। सोया व कपास्या तेलों में 20-30 रू. प्रति 10 किलो तक की तेजी रही और सोया तेल रिफाइंड मालों में 1290-1295 रू. प्रति 10 किलो से सुधरकर 1315-1320 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन बाजार 5600-5700 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। सरसो व रायडे में बाजार बने रहे।
दाल दलहन रू- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। चना छुटपुट लिवाली से बाजार 25 रू. प्रति क्विंटल की तेजी से 5100-5125 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। मूंग व उड़द में मिलगत कमजोर है जिसके चलते भावों में सुधार बना हुआ है। वहीं तुअर में कारोबर सामान्य ही देखा गया। मसूर में लेवाली रहने से भावों में 50-100 रू. प्रति क्विंटल तक की तेजी रही।

