नरेन्द्रनगर में वन मंत्री ने फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

नई टिहरी

उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एंव वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय महिला ओपन तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सोमवार को नरेन्द्रनगर में पहली बार तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उत्तरकाशी और नैनीताल की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने दो-दो गोल किए। जिससे मैच बराबरी पर रहा, जिसके बाद पैनल्टी शूट आउट से मैच का फैसला हुआ, जिसमें उत्तरकाशी की टीम विजयी रही। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से महिलाओं को भी फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना हुनर देखने का मौका मिलेगा। कहा कि पहली बार नरेन्द्रनगर में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पहाड़ की बेटियों को भी फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाऐगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *