नाली में मिला अज्ञात शव

रुद्रपुर

खटीमा में टनकपुर रोड में बंद पड़े कृष्णा टॉकीज के पास नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकन मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने से व अत्यधिक ठंड से होना प्रतीत हो रहा है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शव उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की पहचानके बाद पंचनामे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *