एनएसएस के स्वंयसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रुद्रपुर
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वंयसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्य विनोद चन्द्र दीक्षित ने स्वयं सेवियों को बाल अधिकार कानून सम्बन्धी तमाम जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी श्री सुपद कुमार ने बताया कि शिविर में स्वयं सेवियों को प्रत्येक दिन योग, प्राणायाम, वौद्धिक के साथ स्वछता, भ्रूण हत्या, शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यहां निर्विकार मौर्य, वरुण कुमार, गिरीश चन्द्र दुबे, जितेंद्र यादव, सीता पांगती, चंदन डोगरा, मान सिंह आदि रहे।

