सीएम आज करेंगे पहनेया से कुटरी बाइपास का लोकार्पण
रुद्रपुर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पहेनिया-कुटरी बाइपास का लोकार्पण करेंगे। बुधवार को रुद्रपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेकर सीएम धामी रात्रि विश्राम अपने नगरा तराई स्थित आवास में करेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पहेनियां-कुटरी बाइपास का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पहेनिया टोल के पास आयोजित किया जा रहा है। भाजपा झनकट मंडल ने आम जनता से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

