भैरव सेना किया संगठन का विस्तार

देहरादून

क्षेत्रीय संगठन भैरव सेना द्वारा रायपुर रोड स्थित प्राचीन काली माता मंदिर लाडपुर में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से गौतम बाली को जिला अध्यक्ष शहर मनोनीत किया गया। संगठन का विस्तार करते हुए भैरव सेना से कई नए सदस्य भी जोड़े गए। मुख्य वक्ता भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि 30 नवंबर को दो सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन द्वारा विधानसभा कूच किया जाएगा। लैंड जिहाद और लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने पर विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष देहरादून जितेंद्र सिंह नेगी ने कहा की संगठन द्वारा प्रशासन से मंगलवार को सभी मांस की दुकानें बंद करने तथा दुकानों के बाहर झटका अथवा हलाल के मीट पर स्टिकर लगाने की मांग की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष एवं विधि प्रमुख नवीन ममगाईं ने लव जिहाद तथा नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लाडपुर, मालदेवता क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी रखने की मांग की। कार्यक्रम में सरोज शाह, नवीन, डीएस राणा, बलबीर शाह, राहुल सूद, राजकुमार, अंकुर किरवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *