निशुल्क आंखों के शिविर में 436 रोगियों की जांच
चम्पावत
लोहाघाट में प्रभु नेत्रालय खटीमा और श्रीराम सेवा रामलीला कमेटी के सहयोग से निशुल्क आंखों का शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 436 रोगियों के आखों की जांच की गई। गुरुवार को रामलीला मैदान में शिविर का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। शिविर में प्रभु नेत्रालय से आए डॉ. अनिकेत, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. ख्याति ने मरीजों की जांच की। नेत्रालय के एमडी मनीष पाल ने बताया कि कुल 436 रोगियों की निशुल्क जांच की गई। जिसमें से 200 मरीजों के आंखों का आपरेशन खटीमा में किया जाएगा। इस मौके पर जीवन मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता, सचिन जोशी, नवीन मुरारी, दीप जोशी, मुकेश साह, हेम पांडेय, विमल कलौनी, जीवन राय, सरोज पुनेठा, जगदीश साह, पारस जुकरिया आदि रहे।

