संस्कृति, संस्कारों व रीति रिवाजों के संरक्षण से ही होगी उत्तराखंड राज्य की पूर्णताः मेयर
देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति संस्कारों रीति रिवाजों के संरक्षण और संवर्धन से ही सही मायने में उत्तराखंड राज्य की पूर्णता होगी। आज यह उदगार दून मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज बी एस नेगी महिला पॉलीटेक्निक ओएनजीसी में संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट और दून योग पीठ देहरादून द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वृहद रिवर्स पलायन संवाद (द्वितीय चरण) और आठवें दून योग महोत्सव के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पदमश्री डाक्टर माधुरी बड़थ्वाल और महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं के मांगल गीतों के साथ मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा, आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी विशिष्ठ अतिथि गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, महायोगी जीतानंद महाराज, सोबन सिंह जीना कुमाऊ विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विभागाध्यक्ष डाक्टर नवीन भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया, आभियान के सूत्रधार संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का देवत्व ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने मुक्त हस्त से देवभूमि उत्तराखंड को हिमालय, शुद्ध और प्राकृतिक वातावरण गंगा यमुना जैसी पवित्र नदियां, हजारों प्रजाति की बहुमूल्य आयुर्वेदिक वनस्पतियां और देव तुल्य लोग लोग दिए हैं, उत्तराखंड में तीर्थ यात्री स्वयं की तलाश में आता है, उत्तराखंड उत्तर की भूमि हैं जीवन के सभी अनुत्तरित प्रश्नों का उत्तर इसी भूमि पर मिलता है इसीलिए स्वामी विवेकानंद सहित सभी संतों और चिंतकों के चरण इस भूमि की और खुद ही पड़े हैं और उनको हर क्षेत्र में हिमालय की ऊंचाई मिली है। इस अवसर पर हिमालया विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, दून योग पीठ देहरादून, निर्वाणा योगशाला आदि के छात्र छात्राओं ने योग पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, ऋषिकेश से पधारे 72 साल के महायोगी जीतानंद महाराज, हरिद्वार से पधारे योग साधक सौरभ, निर्वाणा योगशाला की नन्हीं योग साधिकाएं कुहू और अनुशिका जोशी ने सुन्दर योग मुद्राएं प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर कार्यक्रम में डाक्टर मथुरा दत्त जोशी, भारती पांडे, डाक्टर सूर्य प्रकाश भट्ट, पॉलीटेक्निक के चेयरमैन हर्षमणि व्यास, विजय जुयाल, रश्मि बत्रा, योगी विक्रम, जितेन्द्र मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।

