54 सौ ग्रेड पे की पदोन्नति न मिलने पर संघ ने रोष जताया
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स सिंचाई संघ की शनिवार को कालाढूंगी में पहली वार्षिक बैठक हुई। कालाढूंगी चतुर्थ उपखंड में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दिनेश बिष्ट ने की। बैठक में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इंजीनियरों को 54 सौ ग्रेड पे की पदोन्नति न मिलने पर संघ ने रोष जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिए आगे संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में संघ सचिव नीरज तिवारी, एसडीओ उमेश उप्रेती, केसी रजवार, दिनेश रावत, हरीश भट्ट, नीतू, कमल पांडे शामिल रहे।

