भीमताल में उत्तरायणी कौतिक 13 को

हल्द्वानी।  नौकुचियाताल में पहली बार हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत उत्तरायणी कैतिक का आयोजन 13 जनवरी को किया जाएगा। सभासद सुनीता पांडे ने बताया कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और महिलाओं के समूह के उत्पादों के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही कौतिक में ऐपण, मेहंदी, पहाड़ी व्यंजन, झोड़ा, शगुन आखर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी सदस्य जूट चुके हैं। और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *