समस्याओं को लेकर विधायक महर ने की डीएम से मुलाकात

पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने डीएम से मुलाकात कर लेलू स्थित कॉलेज में स्पोर्टस व व मडधुरा स्थित सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में भी कक्षाएं शुरू करने को कहा। सोमवार को पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने डीएम से नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। कहा कि नैनीसैनी गधेरे में बहने वाली ठुलीगाड़ नदी की दिशा बदलने से लगातार भू कटाव हो रहा है। इससे मिनी स्टेडियम व लोगों की नाप भूमि को खतरा बना हुआ है। मोष्टामानू मंदिर को दान के रुप में दी गई भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा पेडों को काटकर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी जांच कराई जानी आवश्यक है। चन्द्रभागा मोक्षधाम के लिए स्वीकृत आधुनिक शौचालय को अन्य जगह न बनाने की भी मांग की। बताया कि भाटकोट स्थित महेश सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह के मकान में आपदा से मकान को क्षति पहुंची और वाल्मीकि कॉलोनी में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने दैवीय आपदा मद से उचित धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, कांग्रेस नेता गौरव महर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *