बच्चों ने चुराई थी गोदाम से कोल्ड ड्रिंक

रुड़की

गोदाम से कोल्ड ड्रिंक चोरी करने वाले पांच बच्चे निकले। जिसके बाद गोदाम मालिक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को गोदाम का ताला तोड़कर कोल्ड ड्रिंक सहित कुछ नकदी की चोरी हुई थी। पुलिस पांच संदिग्धों को थाने लाई थी। पूछताछ करने पर उनसे कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी बरामद हुई थी। चोरी में बच्चों के नाम आने पर गोदाम मालिक व आरोपियों के परिजनों ने आपस में बातचीत कर फैसला कर लिया। उप निरीक्षक मनोज रावत का कहना है कि गोदाम से कोल्ड ड्रिंक की बोतल चोरी करने वाले पांच बच्चे थे। जो रोजाना गोदाम से ठंडे की बोतले चुराकर पी लिया करते थे। उक्त मामले में दोनों पक्षों में बैठकर समझौते के बाद मामला निपटा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *