रुद्रपुर
पुलिस ने 45 पाउच कच्ची शराब के साथ हरजिंदर सिंह निवासी सलमती को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। इधर, देर रात्रि वाहनों की चेकिंग में दो ट्रक सीज किए गए। जबकि छह वाहनों का चालान किया गया। एक व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया।