अश्लील मैसेज भेजने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

नई टिहरी

स्वामी रामतीर्थ स्नात्तकोतर महाविद्यालय बादशाहीथौल में अध्यापन कार्य को बनाये गये व्हाटसअप ग्रुप में अज्ञात व्यक्ति के अश्लील मैसेज भेजने के मामले में थाना चंबा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुये थाना चंबा पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि बादशाहीथौल महाविद्यालय के सहायक अध्यापक आशुतोष कांत ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए व्हाटसअप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें छात्र बनकर अज्ञात व्यक्ति शामिल हो गया। ग्रुप से छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने लगा। ग्रुप एडमिन आशुतोष ने व्यक्ति को ग्रुप से रिमूव किया। बीती 16 व 17 मई को यह व्यक्ति छात्रा बनकर ग्रुप में जुड़ने का प्रयास मैसेज भेजकर करने लगा। ग्रुप में न जोड़ने पर आशुतोष प्रभाकर को अश्लील मैसेज भेजकर गाली-गलौज के वाइस मैसेज भी भेजने लगा। जिस पर आशुतोष ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर चंबा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अज्ञात की तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *