5 हजार का वारंटी पुलिस गिरफ्त में

अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय एससएपी के निर्देश पर जनपद के ईनामी, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी है। थाना लमगड़ा पुलिस ने पांच हजार के वांछित अभियुक्त मनोज कुमार रामगढ़ तिराहा, जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की। चार माह से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह, देवराज सिंह, यामीन, विरेंद्र सिंह, राकेश भट्ट, इंद्र कुमार आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *