गोकशी का फरार आरोपी गिरफ्तार

रुड़की

थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं, दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अकबरपुर में चार महीने पूर्व गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से कुछ प्रतिबंधित मांस, छुरा आदि बरामदगी के साथ-साथ गांव के ही फुरकान अहमद को गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे थे। तीनों में से एहसान को शुक्रवार रात्रि उसके घर अकबरपुर झोझा में दबिश देकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। दूसरी ओर शीतलपुर निवासी सलमान और शोएब रंजिश के चलते गाली गलौज, मारपीट कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही उक्त दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *