लोहड़ी पर सिख फेडरेशन करेगी गतका का प्रदर्शन

देहरादून

लोहड़ी के शुभ अवसर पर यूनाइटेड सिख फेडरेशन 14 जनवरी की शाम 4 से 7 बजे तक राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में गतका (द सिख मार्शल आर्ट) का आयोजन करेगा। इसके लिए विशेष रूप से बीर खालसा ग्रुप अमृतसर पंजाब अपने 15 सदस्यों के साथ पहुंच रहे हैं। जिन्होंने देश विदेश में गतका (सिख मार्शल आर्ट) का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अमेरिकन गॉट टैलेंट व ऑस्ट्रेलिया गॉट टैलेंट जैसे विश्वस्तरीय मंचो पर गतका की कला दिखाई है। यूनाइटेड सिख फेडरेशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि गतका एक पारंपरिक मार्शल आर्ट फॉर्म है, जो ऐतिहासिक रूप से सिख गुरुओं के साथ जुड़ा हुआ है। अब देश भर में इसे एक खेल के रूप में पहचाना जा रहा है। इसका प्रदर्शन जो पहले गुरुद्वारों, नगर कीर्तन और अखाड़ों तक ही सीमित था। 2008 में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के गठन के बाद अब भारत में गतका खेल श्रेणी में शामिल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *