हरिपुर कलां में अवैध निर्माण पर डीएम से की कार्रवाई की मांग
देहरादून
हरिपुर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सोनिका से मुलाकात की। डीएम को बताया कि ग्राम हरिपुरकलां में गंगा किनारे नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से बहुमंजिला भवन निर्माण चल रहा है। पूर्व में एमडीडीए के सभी अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन एमडीडीए अधिकारी ने कार्रवाई तो दूर इसमें जांच तक नहीं करवाई और ना इस अवैध निर्माण को सील किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। निर्माण कार्य पर रोक लगाकर सीलिंग की कार्रवाई करने की भी मांग की है। यह भी सुझाव दिया कि जो अधिकार अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

