वाहन में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, चालक झुलसा

चम्पावत

टनकपुर-चम्पावत नेशनल पर अमरु बैंड के पास एक कैंटर चालक वाहन में खाना बनाते सिलेंडर फटने से झुलस गया। हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात नैनीताल के लोहाली गांव निवासी 52 वर्षीय चालक राजेंद्र सिंह पुत्र काम सिंह अमरू बैंड के पास कैंटर वाहन में ही गैस सिलेंडर पर खाना बना रहा था। इसी बीच अचानक सिलेंडर फट गया। इस वजह से वाहन के अंदर आंशिक रूप से आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक राजेंद्र झुलस गया। आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से घायल को उपजिला अस्पताल टनकपुर लाया गया। डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि चालक करीब 25 प्रतिशत तक आग में झुलस गया है। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि सिलेंडर छोटा था। जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *