बुजुर्ग महिला के मिल जाने पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

देहरादून

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में एक वीडियो आया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी एवं वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं, वहां मेरा बेटा और बेटी इत्यादि रहते हैं। पुलिस की टीम मुंबई पहंुची और उस महिला को खोज निकाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला की खोज कर मुंबई से वापस घर लाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। इस दौरान तदोपरान्त įदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अल्मोडा ने तहकीकात की तो पता चला कि वायरल वीडियो में जो माता जी दिख रही हैं. वह हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा हैं। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले पांच छह महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और उक्त बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है। इस दौरान बुजुर्ग महिला के मिल जाने पर मुख्यमंत्री ने įसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *