सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

रुड़की

महिला फैक्ट्रीकर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते शनिवार देर रात करौंदी गांव के पास फैक्ट्री कर्मी मिथलेश (45) पत्नी छोटेलाल पड़वार निवासी राजेंद्र नगर जिला अननुपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी मक्खनपुर फैक्ट्री से लौट रही थी। इस बीच रोड पर अज्ञात वाहन ने मिथलेश को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने 108 की मदद से फैक्ट्रीकर्मी महिला को अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान फैक्ट्रीकर्मी महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *