लोक सेवा आयोग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलता फूंका

नई टिहरी

सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्रों ने पटवारी और लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक किये जाने के विरोध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये पुलता दहन किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं का सरकार और सरकार की एजेंसी से भरोसा उठ गया है। रविवार को सत्यमेव जयते संगठन के छात्रों ने हनुमान चौक पर पटवारी और लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक किये जाने पर भारी रोष जताया। पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार का सबसे भरोसे मंद लोक सेवा आयोग से जब पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है, तो ऐसे में प्रदेश के युवा किस पर भरोसा करें। कहा यह प्रदेश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। कहा प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को गुमराह करने में लगा है। कहा इससे पूर्व यूकेट्रिपलएससी ने युवाओं को छलने का काम किया है, जिससे युवाओं में सरकार और सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता कि अधिकारियों में सरकार का डर समाप्त हो चुका है, और वह पूरी तरह से बेलगाम हो चुके है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों को कठोर सजा देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद प्रदीप रावत, मोहित राणा, शुभम पाल, रजत, रोहित, दीपक, हिमांशु आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *