फुटबॉल प्रतियोगिता टीम का चयन
अल्मोड़ा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता अंडर-21 आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, इसमें खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में हुए खेल महाकुंभ के अंडर-21 कबड्डी में हवालबाग ने प्रथम, लमगड़ा द्वितीय और सल्ट तृतीय स्थान पर रहा। फुटबॉल के लिये हवालबाग की टीम का चयन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विक्रांत चौधरी, अशोक कुमार, संदीप वर्मा, कनिष्ठ सहायक रजनी वर्मा, हरीश नगरकोटी, राजू बिष्ट, बलवंत, चंद्रकांता तिवारी, डीडी तिवारी, धन सिंह धौनी, पूनम बिष्ट, सोबन सिंह कनवाल, दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, नवीन वर्मा, गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

