200 से अधिक महिलाओं को वितरित की स्वेटरें

श्रीनगर गढ़वाल

इंटरनेशनल लायंस क्लब श्रीनगर द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग की पट्टी बचनस्यू के ग्राम सभा बामसू, बाड़ा और कोली में 200 महिलाओं को स्वेटर वितरित किये गए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें डॉ.लोकेश सलूजा, डॉ. रचित गर्ग, देव सिंह ने रोगियों के स्वास्थ्य नक निरीक्षण किया। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र धिरवान, उपाध्यक्ष बासुदेव कंडारी, कोषाध्यक्ष सत्या सिंह तरियाल, दिनेश पटवाल, अजब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *