श्रीनगर की टीम ने जोशीमठ में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
श्रीनगर गढ़वाल
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन श्रीनगर की ओर से जोशीमठ गांधी पार्क में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें श्रीनगर उप जिला अस्पताल के डा. अजय गोयल ने करीब दो सौ से अधिक लोगों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। शिविर में राकेश गैरोला, द्वारिका देवराड़ी, उमेश तिवारी, सौरभ पांडे एवं पंकज सती, डा. डीएस परमार, रोहित परमार आदि ने सहयोग दिया।

