गढ़वाल विवि के एनसीसी आफिसर सहवाग होंगे सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में सीनियर अंडर आफीसर सहवाग राणा को आगामी 21 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान तथा पुरस्कार एनसीसी के पूर्ण कालिक आफीसर, सहायक एनसीसी अधिकारियों, अंडर आफीसर्स तथा एनसीसी कैडेट्स को उच्च कोटि की सेवा, साहस, कर्तव्यपरायणता, निस्वार्थ सेवा से काम करने के लिए प्रदान किया जाता है। सहवाग राणा वर्तमान में बिड़ला परिसर में बीएससी छठवें सेमेस्टर के छात्र हैं और मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के बीना गांव से हैं। बिड़ला परिसर श्रीनगर के एसोसिएट एनसीसी आफीसर ले.(डॉ.) एसएस बिष्ट ने बताया कि यह पुरस्कार एनसीसी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *